Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे,हर घर मे फिर से भगवा लहरायेंगे

बैरिया बलिया । जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे,हर घर मे फिर से भगवा लहरायेंगे।
बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर के पक्ष में बाबा लक्ष्मण दास द्वाबा राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बलिया बागियों की धरती है इसकी पहिचान देश के हर कोने में है। यहां के लोग जागरूक है। इस देश का 1947 में धर्म के आधार पर विभाजन हो चुका है। मुसलमानों को आरक्षण देने की घोषणा करने वालों को आप उखाड़ फेंकें। मैं यही कहने आपके बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार ने मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण दिया था। जिसे उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी छटपटाहट में कह रही है कि मैं कोर्ट आदेश नहीं मानती। उसी तर्ज पर कांग्रेस, सपा, बसपा धर्म के आधार पर मुसलमानों को आरक्षण देने की बात कह रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 500 वर्षों बाद हमारी सरकार ने अयोध्या के भव्य मंदिर में रामलला को बिराजमान किया। विपक्षी पार्टी राम मंदिर बनने के पक्ष कभी नही थी। कहा कि 23 करोड़ की पड़ोसी देश पाकिस्तान की आबादी भूख से मर रही है। हमारी सरकार 80 करोड़ लोगों को अनवरत नि:शुल्क राशन दे रही है।इंडी गठबंधन के लोग पाकिस्तान के पास एटम बम होने की बात कह कर डरवा रहे है। मोदी के नेतृत्व का यह आधुनिक भारत है, हम किसी को छेड़ेंगे नहीं जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं।
योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यो का विस्तार पूर्वक चर्चा किया। कहा बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। आज बलिया में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे बन रहा है। स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। रेलवे का आधुनिकीकरण व दोहरीकरण हो रहा है। उन्होंने कहा कि आईआईएम, आईआईटी, एनआईटी, एमबीबीएस सहित अन्य उच्चस्तरीय पढ़ाई करने वालों की सुविधा बढाई गयी है। उन्होंने कहा कि आपने बदलते भारत को देखा है। विकसित भारत का आधार तैयार हो रहा है। आज आतंकवाद खत्म हो रहा है। नक्सलवाद दम तोड़ रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। हमारी सेना पाकिस्तान में घुसकर आतंकवाद के ठिकाने को तबाह करने का क्षमता रखती है। दुश्मन देश अभिनन्दन को उसके देश में घुसने के बाद भी ससम्मान बार्डर तक छोड़ती है। यह मोदी का भारत है।

सभा स्थल पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ठीक उसी समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उड़न खटोला भी ग्राउंड में बने हेलीपैड पर उतरा। उत्साही कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ,नीरज शेखर सुरेंद्र सिंह जिंदाबाद के काफी देर तक गगनभेदी नारेबाजी कर सभा मे आये लोगो मे उत्साह भर दिया।

 

 

Dainik Anmol News Team