Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

पत्रकार की बड़ी मां के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर, शोक प्रकट करने वालों का लगा तांता

दुबहड़,बलिया। क्षेत्र के किशुनीपुर-जनाड़ी निवासी एस•जी• पब्लिक स्कूल अड़रा-घोड़हरा के प्रबंधक व हिंदुस्तान अखबार के पत्रकार अन्नपूर्णानंद तिवारी की बड़ी मां कमलावती देवी पत्नी स्वर्गीय राम जी तिवारी (80 वर्ष) का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है। उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। उनकी अंत्येष्टि नई दिल्ली स्थित यमुना घाट पर की गई। उनका अस्थि विसर्जन बुधवार को जनेश्वर मिश्र सेतु स्थित गंगा घाट पर की गई। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र गोपाल जी तिवारी ने दी। बता दें कि कमलावती देवी के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां है।
उनके निधन की खबर सुनकर केके पाठक, रणजीत सिंह, नागेंद्र तिवारी, गोविंद पाठक, बब्बन विद्यार्थी, कुलदीप दुबे, नितेश पाठक, पन्नालाल गुप्ता, समाज सेवी रवीश सिंह, रत्नेश पाण्डेय आदि लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:—

Dainik Anmol News Team