Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा टी वी के मरीज को, दिया गया पोषाहार

दुबहड़ , बलिया।जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के निर्देशन के क्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेशानुसार इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया के द्वारा मंगलवार को क्षेत्र के कछुआ रामपुर में टी वी मरीज केदार खरवार(62) को पोषण की पोटली रेड क्रॉस सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य के के पाठक के हाथों प्रदान की गई।
इस दौरान के के पाठक ने कहा कि टी वी मरीजों को सरकार की तरफ से मुफ्त राशन दिया जा रहा है। उसी क्रम में आज रेड क्रॉस सोसायटी बलिया द्वारा पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। जिससे पीड़ित मरीज जल्द स्वस्थ होकर समाज के मुख्य धारा में शामिल हो सके।
उन्होंने कहा कि टी वी लाइलाज बीमारी नहीं है, सबके प्रयासों से इसका समूल उन्मूलन किया जा सकता है।
इस दौरान प्रमुख रूप से शैलेंद्र पांडेय , विजय शर्मा, अन्नपूर्णानंद तिवारी, रमेश चंद गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:–

Dainik Anmol News Team