बैरिया बलिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल में पांच चिकित्सक सहित एक दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उपजिलाधिकारी ने इसकी जानकारी जिलाधिकारी व मुख्य चिकिसाधिकारी को पत्र के माध्यम से दी। उपजिलाधिकारी ने बताया कि मेरे द्वारा एक माह में तीन चार बार सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। हर बार चिकित्सा कर्मी स्टाफ नर्स,वार्ड ब्वाय व अन्य कर्मचारीगण की अनुपस्थिति रही। यह काफी दुखद है।उपजिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए एक दर्जन चिकिसाकर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का पत्र के माध्यम से की है। उपजिलाधिकारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।