Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत, दुबहड़ थाने पर छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित दी गई जानकारी

दुबहड़, बलिया। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत दुबहर थाने पर राम सिंहासन किसान इंटर कॉलेज की दर्जनों छात्राओं को प्रभारी निरीक्षक दुबहर राकेश कुमार सिंह द्वारा महिला सुरक्षा संबंधी अधिकारों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित सरकार के निर्देशों के क्रम में कई आवश्यक नंबर भी नोट कराया तथा थाना परिसर में बने महिला डेस्क का निरीक्षण भी करवाया। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयास पर छात्राओं से पहल करने की अपील करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में सजग व प्रखर रहने की सलाह दी।

इस मौके पर मुख्य रूप से उप निरीक्षक काली शंकर तिवारी, राजेंद्र प्रसाद, प्रधानाचार्य सत्येंद्र पांडेय, हृदयानंद मिश्र, सुधीर पांडेय, सविता यादव, मनोज कुमार, अर्चना, साधना वर्मा, उपेंद्र कुमार, आदि मौजूद रहे।

दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:–

Dainik Anmol News Team