Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

बलिदानी मंगल पांडे की जन्मस्थली के हर एक व्यक्ति आदर एवं नमन के पात्र है: केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे

दुबहड़, बलिया। मैं भारत के प्रथम बलिदानी मंगल पांडे जी की जन्मस्थली को नमन करते हुए इस भूमि के एक-एक पुरुष एवं माता को नमन करता हूं, जिन्होंने भारत मां की गुलामी के विरुद्ध आजादी का बिगुल फूंका। मेरे जीवन के लिए यहां के हर एक व्यक्ति नमन एवं आदर के पात्र हैं। यह उद्गार क्षेत्र के नगवां स्थित आदि ब्रह्म बाबा के मंदिर पर आयोजित नारी शक्ति कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने ब्राह्मण मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की तरफ रिझाने के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बलिया ऋषि, महर्षियों,क्रांतिकारियों की भूमि है ।प्रकृति एवं संस्कृति की रक्षा हमारी सनातन परंपरा है। ऋषि एवं कृषि का स्थान एक साथ भारत की भूमि पर ही हुआ है ।मंगल पांडे हम भारतीयों के लिए आदर एवं श्रद्धा के पात्र हैं।
उन्होंने मंगल पांडे स्मारक स्थल पर जाकर आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शीश नवाए। स्मारक स्थल पर हो रहे नवनिर्माण की उन्होंने प्रशंसा की साथ ही कहा कि एक दिन यह स्थल हम सभी के लिए प्रेरणास्थल के रूप में विकसित होगा। उपस्थित जन समूह को भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्नल दयाशंकर दुबे, विधान परिषद सदस्य एवं ब्राह्मण नेता उमेश द्विवेदी, ने भी अपने उधर व्यक्त किये। ग्राम सभा की जनता के द्वारा मुख्य अतिथि को मंगल पांडे के तैलिय चित्र के साथ-साथ भगवान परशुराम की स्मृति चिन्ह भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन अंजनी लाल चौबे ने किया। अन्य लोगों में राजीव उपाध्याय टुन जी पाठक, संजय मिश्रा, सुनील सिंह,बलदेव जी गुप्ता ,राजनाथ सिंह, कृष्णा चौधरी ,कुसुम पाठक ,नीतू पांडे, संतोष पांडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक ने आभार प्रकट किया।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:—

Dainik Anmol News Team