Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

रानाकुनाल बने समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव, सपा कार्यकर्ताओं मे खुशी का माहौल

बेरुआरबारी, बलिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव ने समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राना कुनाल सिंह को प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
2005 से समाजवादी पार्टी के सक्रिय सदस्य राना कुनाल छात्रों के हक हकूक के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे है। छात्र छात्राओं के बीच प्रिय राना कुनाल 2007 में छात्रसभा जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सम्भाले। 2013 में छात्रसभा के जिलाध्यक्ष बने। इनके प्रदेश सचिव बनने पर नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी, राजमंगल यादव, राजन कन्नौजिया, जिन्जी सिंह, बाबू सिंह, कैलाश सिंह आदि ने खुशी जाहीर किया है।

Dainik Anmol News Team