Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख भोला सिंह ने गरीब कल्याण योजना के तहत विभिन्न गांवों मे किया खाद्यान्न का वितरण

बेरुआरबारी।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंशा के अनुरूप पूरे देश व प्रदेश में गरीब कल्याण अन्नयोजना का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।जिसके क्रम में बेरुआरबारी के ग्राम पंचायत मिढ़ा, करम्बर, दुर्गिपुर,सूर्यपुरा, धनवती,भोजपुर,मैरिटार सहित सभी ग्राम पंचायतों में जनप्रनिधियो की उपस्थिति में कोटेदारों द्वारा गरीबों को राशन वितरण किया गया।जिसके क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे और गांधी महाविद्यालय के प्रबंधक श्रीराम शुक्ला द्वारा ग्राम पंचायत मिढ़ा और दुर्गीपुर में ग्राम प्रधान चन्द्रशेखर चौहान और प्रधान विनोद सिंह की उपस्थिति कोटेदार राजू शर्मा व निकी देवी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।वही ग्राम पंचायत करम्बर ,सूर्यपुरा व भोजपुर में बेरुआरबारी ब्लाक प्रमुख चन्द्रभूषण सिंह उर्फ भोला सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विश्राम सिंह,मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुचु द्वारा कोटेदार राजेश सिंह के साथ वितरण कार्य सम्पन्न कराया।ग्राम सभा सूर्यपुरा में ब्लाक प्रमुख भोला सिंह व भाजपा नेता विश्राम सिंह द्वारा प्रधान प्रतिनिधि बालेन्दु रजक की उपस्थिति में कोटेदार अमरदेव राम द्वारा सैकड़ो लाभार्थियों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के फोटो लगे झोले में अन्न वितरण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान करम्बर भरत यादव,हरीपुर के पूर्व प्रधान मनिष सिंह ,पूर्व प्रधान मनोज यादव,कमलेश सिंह,रमेश पाण्डे,राकेश गुप्ता,बसन्त सिंह,घनश्याम प्रसाद ,बीरू शर्मा,सन्तोष सिंह,प्रकाश उपाध्याय,विजयबहादुर सिंह ,सुरेश पाण्डेय ,संतोष सिंह ,मनोहर यादव आदि लोग रहे।

Dainik Anmol News Team