Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

प्रांशु के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष बनने पर खुशी

बलिया।भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी को घोषित किए जाने कि सूचना मिलते ही भाजयूमो के कार्यकर्ताओं में खुशी कि लहर उमड़ पड़ी। सूचना मिलते सभी पदाधिकारी टी डी कालेज चौराहा स्थित भाजपा कार्यालय पहुंच जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा प्रांशु दत्त द्विवेदी लंबे समय तक युवा मोर्चा में कार्य किया है। अनुराग ठाकुर टीम में राष्ट्रीय मंत्री के दायित्व का निर्वहन करते हुए देश के कई राज्यों में पार्टी का कार्य किया है। वर्तमान में बतौर प्रदेश मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत थे। पार्टी इनके अनुभव का सदुपयोग 2022 के विधानसभा चुनाव में युवाओं को पार्टी के पक्ष में लामबंद करने के लिए करेगी। जिला महमंत्री अंकुर उपाध्याय ने कहा कि प्रांशुदत्त द्विवेदी जी के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। आपके नेतृत्व में युवाओं के बल पर पुनः एक बार प्रदेश में भाजपा कि सरकार बनेगी।
इस दौरान प्रमुख रूप से अमित सिंह तोमर, धर्म भारती, शशांक शेखरत्रिपाठी, अजीत वर्मा, अभिषेक सिंह राफेल, प्रकाश सिंह, मुन्ना कुमार, सोनू मद्धेशिया, अभय साहनी, सौरभ तिवारी, पिंटू गोंड, मनीष सिंह, भूदेव पांडेय, आशीष ओझा, यश कुणाल प्रमूख रहें।

Dainik Anmol News Team