Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

महीला ने तीन वर्षीय पुत्री के साथ गंगा मे लगाया छंलाग

दुबहर (बलिया)।  स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर मिश्रा सेतु से एक 25 वर्षीय महिला अपने 3 वर्षीय पुत्री के साथ रविवार को गंगा नदी में छलांग लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोग व पुल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मल्लाहो की सहायता से गंगा नदी में डूब रही महिला व उसकी पुत्री को बाहर निकाला, और दोनो को दुबहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। प्राथमिक इलाज कराने के बाद पुलिस उसे थाने ले आई। जानकारी के अनुसार स्थानीय सहतवार थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 की बेबी शर्मा पत्नी परमात्मा शर्मा पारिवारिक विवाद के चलते उसने गंगा नदी में छलांग लगाई। बच्चे के साथ महिला के गंगा नदी में छलांग लगाते ही पुल पर मौजूद पुलिसकर्मी तत्पर हो गए और उन्होंने दुबहर थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी को सूचित किया  जिस पर वे तत्काल मयफोर्स पहुंचे ।

Dainik Anmol News Team