सुखपुरा (बलिया) : क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार व सुखपुरा ग्राम निवासी डा.विनय कुमार सिंह के छोटे भाई पत्रकार अनिल कुमार सिंह (71) का लंबी बीमारी के बाद शनिवार देर रात निधन हो गया।स्व सिंह कैंसर से पीड़ित थे। निधान की सूचना उनके आवास पर गुरुवार की सुबह शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। शोक व्यक्त करने वालों में विजय सिंह, अशोक उपाध्याय, ध्रुव कुमार सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, कामेश्वर सिंह, संतोष सिंह महर्षि सिंह, अभिमन्यु ,सुनील लाल,राजेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।