Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए दुबहड़ थाने पर शांति समिति की बैठक हुआ संपन्न

दुबहड़,बलिया। आगामी नवरात्रि पर्व एवं ईद-उल-जुहा त्योहार में शांति एवं सुरक्षा के मद्देनज़र दुबहड़ थाना पर थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि ईद-उल-जुहा तथा नवरात्रि का त्यौहार प्रेम एवं भाईचारा का त्यौहार है। साथ ही ये त्यौहार आध्यात्मिक तथा धार्मिक दृष्टिकोण से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। अभी रमजान का पवित्र महीना चल रहा है। कल शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। वहीं 09 अप्रैल से नवरात्रि का आध्यात्मिक पर्व भी शुरू हो रहा है। 10 या 11 अप्रैल को ईद उल जुहा का त्यौहार, 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती एवं 17 अप्रैल को रामनवमी का त्यौहार मनाया जाएगा। इसे शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में परंपरागत तरीके से मनाएं। कहा कि ईद-उल-जुहा त्यौहार की नमाज सड़क पर नहीं पढ़ी जाएगी। उन्होंने शांति समिति के बैठक में उपस्थित एक-एक लोगों से इन त्यौहारों के अवसर पर आने वाली दिक्कतों के बारे में पूछा एवं उनका निराकरण करने के लिए भरोसा दिया। कहा कि यदि कहीं कोई अप्रिय घटना घटे तो अविलंब मेरे यहां या 112 नंबर डायल पुलिस पर फोन कर सूचित करें। उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। कानून व्यवस्था का पालन करने एवं शांति बनाए रखने में सहयोग करें।
इस अवसर पर उपनिरीक्षक गण विश्वदीप सिंह, काली शंकर तिवारी, मनोज कुमार, सुनील कुमार, रईस अहमद, राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, धीरेंद्र, राजन, देवेंद्र, अरुण, दिलीप, हरिदेव, शिवकुमार, सचिन, शाहुसेन, आशीष पांडेय, सर्वजीत, आलोक, प्रधान मंडल संघ अध्यक्ष व पूर्व प्रधान विमल पाठक, बलदेव गुप्ता टप्पू, विनोद पासवान, धन्नु पांडेय, मुन्ना राम, बलिराम यादव, राजनाथ सिंह, भीम यादव, अंजनि पांडेय, श्रीभगवान यादव, मेहरुद्दीन, मुमताज,शब्बीर शेख ,मनोज यादव आदि उपस्थित रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:—

Dainik Anmol News Team