Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

छत्तीसगढ़ आर्म्डफोर्स 12 वीं बटालियन के अल्फा कंपनी में तैनात जवान की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान रविवार को मौत

बैरिया बलिया। छत्तीसगढ़ आर्म्डफोर्स 12 वीं बटालियन के अल्फा कंपनी में तैनात जवान की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गयी। घटना की सूचना पर जवान के घर परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया। सतेंद्र काफी हंसमुख व मिलनसार व्यक्ति था।सतेंद्र कुमार पासवान उम्र 36 वर्ष पुत्र पन्ना लाल पासवान निवासी सोनबरसा थाना बैरिया छत्तीसगढ़ आर्म्डफोर्स में 2007 में भर्ती हुआ था। सतेंद्र की वर्तमान तैनाती रायपुर विधान सभामें ही था। हेड कॉन्स्टेबल प्रमोशन ट्रेंनिग के लिये अल्फा कंपनी से जवानों को कांकेर भेजा गया था। 45 दिन की ट्रेनिंग पूरा कर सभी जवान प्लाटून कमांडर उमेश मिश्र के नेतृत्व में वापस अपने अल्फा कंपनी लौट रहे थे। इसी बीच सामने से अचानक ब्रेकर आने पर अनियंत्रित वाहन ब्रेकर पर उछल गया। इस घटना में सतेंद्र पासवान सहित तीन जवान चोटिल हो गये। सभी घायलों को समीप के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से दो सिपाही सोन चंद बंधु,रामकिशोर मिश्रा को आंशिक चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि सतेंद्र पासवान की स्थिति गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिये नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती कराया गया था। जहां दुर्घटना के तेरहवें दिन जवान ने दम तोड़ दिया। घायल होने की सूचना पर सतेंद्र की पत्नी मुस्कान अपने पिता के साथ रायपुर पहुंच गयी थी।विभाग द्वारा शव का पीएम कर सभी कारवाई पूरी कर सतेंद्र का शव छत्तीसगढ़ पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार को उसके घर लाया गया। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। पिता पन्ना लाल पुत्र के शव आने पर उससे लिपटकर बार बार यही कह रहे थे कि बेटा पिता का सहारा था। जिसे भगवान ने छिन लिया। काफी गमगीन माहौल में जवान का शव सती घाट बहुआरा ले जाया गया। मुखाग्नि जवान सतेंद्र के एक वर्षीय पुत्र औरव ने दिया। जहां एक बार फिर एक वर्षीय पुत्र द्वारा अपने पिता को मुखाग्नि देते समय माहौल काफी गमगीन हो गया।

Dainik Anmol News Team