दुबहर, बलिया।क्षेत्र के जाने-माने चिकित्सक डॉ0 हरिहर नाथ पाण्डेय की पत्नी निर्मला पाण्डेय 71 वर्ष की अचानक तबियत बिगड़ने से शुक्रवार के दोपहर में निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम तक उनके आवास पर शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा।
शनिवार को उनकी अंतिम संस्कार मुक्ति धाम शिवरामपुर गंगा घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पति डॉ0 हरिहर नाथ पाण्डेय ने दिया। उनके निधन पर प्रधान धर्मेंद्र यादव, ध्रुव नारायण सिंह, गोपाल जी पाण्डेय, सुनील पाठक, आनंद पांडेय, हंसनाथ यादव, सच्चिदानंद गुप्ता, रामचन्द्र चौरसिया, पन्नालाल गुप्ता, विश्वनाथ पांडेय, संतोष गुप्ता,बब्बन विद्यार्थी, गणेश यादव, राजेन्द्र पाण्डेय, अरविंद पाण्डेय, अरूण पाण्डेय, सूरज गुप्ता, छोटे ठाकुर, विनोद गिरि,पंकज गुप्ता, धर्मेंद्र ठाकुर, धीरज गुप्ता आदि लोगों ने गहरा शोक संवेदना प्रकट किया है।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:—