Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

दुबहड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जनेश्वर मिश्र सेतु के रास्ते बिहार जा रही पिकप से 62पेटीअंग्रेजी शराब संग एक अभियुक्त गिरफ्तार

दुबहड़, बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये‌ जा रहे अभियान के तहत दुबहड़ थाना पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली। गुरुवार के दिन दोपहर 12.30बजे पिकप नंबर U P 60T 4431 से चावल एवं नारियल के रस्सी के बोरी में छिपा कर ले जा रहे 62पेटी 8PM फ्रुटी पैक 535.68लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त का नाम रामू कुमार भारती पुत्र मथुरा राम भारती निवासी नीरूपुर थाना हल्दी जनपद बलिया हैं। पकड़े गए अवैध शराब बिहार के आरा ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा,उप0 नि0 जय शंकर प्रसाद राठौर, आबकारी निरीक्षक सदर विनय कुमार राय के साथ थाना के हम राही मौजूद रहे।
दुबहड़ से पन्नालाल गुप्ता की रिपोर्ट–

Dainik Anmol News Team