Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

बलिया के जिलाध्यक्ष बने पूर्व विधायक संजय यादव

बलिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने प्रदेश के 12 जिलों के भाजपा जिलाध्यक्षों को हटाकर नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जिसके क्रम में बलिया जिले से सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव को भारतीय जनता पार्टी बलिया का नवागत जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिससे भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। आपको बता दें कि संजय यादव बलिया जिले के सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2017 में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजीवी को हराकर विधायक बने थे। इसके बाद सपा के उम्मीदवार मोहम्मद रिजवी से हार गए थे। जिन्हें भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने बलिया का भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Dainik Anmol News Team