Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

सुरजन बाबा के पोखरे में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

बैरिया (बलिया)। नगर पंचायत केपोखरे में नहाते समय मंगलवार की दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गयी।
घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के मिश्र के मठिया निवासी (20 वर्ष) युवक गोलू की बैरिया धरम टाकीज के समीप सुरजन बाबा के पोखरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। उत्साही युवकों के अथक प्रयास के बाद गोलू के शव को पोखरे से बाहर निकालने के बाद सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मिश्र के मठिया निवासी गोलू पुत्र बृज कुमार गोंड किसी काम से बैरिया धरम टाकीज के पास आया था। उसके साथ उसके गांव के दो छोटे छोटे लड़के भी थे। गोलू अपने साथियों के साथ सुरजन बाबा के पोखरा के किनारे अपनी साइकिल पर कपड़े खोलकर रख दिया तथा पोखरे मे नहाने के लिए घुस गया। पोखरे में गोलू के साथ नहा रहे उसी गांव के लड़कों ने बताया कि गोलू का पैर नहाते समय फिसल गया और वह गहरे पानी मे डूबने लगा। पोखरे में नहा रहे युवकों ने गोलू को बचाने का अथक प्रयास किया। परंतु सफलता नही मिला। युवक की डूबने की खबर पर काफी संख्या में लोग पोखरे पर पहुँच गये। काफी मशक्कत के बाद युवकों ने गोलू को ढूंढ निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। युवक की मौत की सूचना की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया।

Dainik Anmol News Team