Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

पुनः सत्ता मे वापसी के लिए भाजपा की क्या है तैयारी, यह देखने जेपी नड्डा पहुचे लखनऊ

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए 23 अगस्त से बूथ विजय अभियान शुरू करने जा रही है। जो 23 अगस्त से 07 सितम्बर तक चलेगा। पुनः वापसी के लिए पार्टी पुरी तैयारी कर रही है। विपक्षी दल जहां सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कई जमीनी मुद्दे भी चुनाव की सरगर्मी बढ़ाने का काम करेंगे। इसके लिए प्रदेश में 7727 शक्ति केंद्र बनाये जाएंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर 25 सितंबर को प्रदेश भर में पन्ना प्रमुख के सम्मेलन होंगे।

भाजपा 09 अगस्त से 15 अगस्त तक क्रांति दिवस मनाएगी। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक बूथ स्तर पर सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर सफाई अभियान और माल्यार्पण किया जायेगा। इसके अलावा 10 अगस्त से 20 अगस्त तक विधानसभा की बैठक होगी। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इस बारे में जानकारी दी।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लखनऊ पहुंचे। अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर सबसे पहले वह लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में उन्हें शामिल होना है।

Dainik Anmol News Team