Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

अभय सिंह होगें बैरिया के उपजिलाधिकारी

बलिया।। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत कुमार नायक को सिकंदरपुर और सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी अभय सिंह को बैरिया का उप जिलाधिकारी नियुक्त कर दिया है।
गौरतलब हो कि विधायक सुरेंद्र सिंह ने गुरुवार को प्रमुख सचिव से मिलकर बैरिया के उप जिलाधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। शिकायत की थी कि पत्थर नसब जैसे छोटे-मोटे कार्य भी बिना पैसा लिए नहीं हो रहे हैं। वहीं, विधायक ने सरकारी गेहूं की खरीद में अनियमितता बरतने का आरोप उप जिलाधिकारी पर लगाया था। प्रमुख सचिव ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी को बैरिया के उप जिलाधिकारी को बैरिया से हटाने का निर्देश दिया था। इसके क्रम में जिलाधिकारी ने बैरिया के उप जिलाधिकारी को बैरिया से हटाकर सिकंदरपुर और सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी को बैरिया नियुक्त कर दिया है। दोनों अधिकारी शनिवार को कार्यभार कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Dainik Anmol News Team