Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

कटान पिड़ीतो की चेतावनी, नवीन परती करेगें कब्जा, बसाएंगे अपना आशियाना

बैरिया,बलिया। इम्ब्राहिमाबाद नॉबरार के कटान पीड़ित अपने लिये आंवटित जमीन बैरिया तहसील के चाँद दियर नवीन परती में शुक्रवार को इंटक नेता के नेतृत्व में अपना टिन शेड व छप्पर डालकर कब्जा जमाएंगे। इस कार्य मे किसी तरह की बाधा होने पर सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन की होगी। इस सम्बंध में इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने उप जिलाधिकारी बैरिया प्रशांत नायक को पत्र सौप कर उक्त कटान पीड़ितों को बसाने के लिये अपनी मंशा को भी साफ कर दिया है। श्री सिंह ने बताया कि पत्रक में साफ शब्दों में कहा गया है कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी का आदेश,मंडलायुक्त का आदेश,जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी के आदेश को बारम्बार ताक पर रख दिया जा रहा है। ऐसे में इन कटान पीड़ितों ने फैसला लिया है कि सरकारी भूमि चांद दियर की नवीन परती पर आगामी शुक्रवार के दिन कटान पीड़ित सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर उक्त भूमि पर फैले झाड़ झंखाड़ को साफ कर अपना आशियाना (टिन शेड ) डालेंगे। इंटक नेता विनोद सिंह ने स्पष्ट कहा कि मरता क्या नही करता कि तर्ज पर जब कहि से भी न्याय न मिले और बसने के लिये कटान पीड़ितों को दर दर भटकना पड़े तो इससे अच्छा है कि सरकार की खाली पड़ी भूमि नवीन परती पर पूरी ईमानदारी से साफ सफाई कर खुद बस जाया जाये। इस सम्बंध में उप जिलाधिकारी प्रशांत नायक से पूछे जाने पर बताये की कटान पीड़ितों को हर हाल में उन्हें बसाने का प्रयास जारी है। जिसके सम्बन्ध में तहसील प्रशासन द्वारा तीब्र गति से कागजी कारवाई चल रही है। उन्हें बहुत जल्द बसाया जायेगा। खाली पड़ी सरकारी जमीन में जबरिया छप्पर डालकर बसाना या काबिज होना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। कानून किसी को भी अपने हाथ मे लेने की इजाजत नही देता। अगर ऐसा होता है तो वह संगेय अपराध है। ऐसा करने वालो के खिलाफ प्रशासन सख्ती करने के अलावा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तक की कारवाई किया जाएगा।

Dainik Anmol News Team