बैरिया, बलिया। जलेश्वर सिंह हत्या कांड में पांच दिन बाद भी मुख्य दो आरोपियो के गिरफ्तारी नही होने से परिजनों में खासा आक्रोश है। सोमवार को जलेश्वर सिंह की माता तेतरी देवी ने क्षेत्राधिकारी बैरिया आर के तिवारी से मिलकर एक पत्रक सौपा। पत्रक में कहा गया है कि हत्या के पांच दिन बाद भी हत्यारोपी हरि सिंह व हरीश पासवान को बैरिया पुलिस गिरफ्तार नही कर रही है जिससे मृतक के परिजन भय के साये में जीने को मजबूर है। जलेश्वर सिंह की मां द्वारा दिये गये पत्रक में कहा गया है कि पुलिस इन नामजद आरोपियो को तीन दिन के अंदर गिरफ्तारी नही करती है तो मैं अपने पूरे परिवार के साथ आमरण अनशन पर बैठने को विवश हो जाऊंगी जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।