Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

छेड़खानी करने घर मे घूसा युवक ,विरोध करने पर युवती पर किया जानलेवा हमला

बलिया। बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ युवक ने किशोरी के चेहरे पर चाकू से दनादन कई प्रहार कर लहुलूहान कर दिया। गंभीरावस्था में किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

बताया जा रहा है कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने घर में थी। इसी बीच, गांव का ही एक युवक पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने बड़ी बेरहमी से किशोरी के चेहरे को चाकू से गोद दिया। चौकी इंचार्ज रवीन्द्र पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी युवक को पुलिस जल्द पकड़ लेगी।

Dainik Anmol News Team