Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

पुलिस अधीक्षक ने महिला पिंक चौकी का किया निरीक्षण,बैरिया थाने का पुलिस मेस का भी किया जांच,रसोइए को किया पुरस्कृत

बैरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए गोलीकांड में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा एक और व्यक्ति को पुछताछ के लिए बैठाया गया है। गोलीकांड को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं थानाध्यक्ष बैरिया राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

बैरिया(बलिया)।अनबुझ हालत में मंगलवार को बैरिया में गोली चलने से हुई मौत की जांच के शीलशीले में देर शाम बैरिया थाना पहुचे पुलिस अधीक्षक डाक्टर विपिन टाडा पहुचे।पुलिस अधीक्षक ने गोली लगने से मरे ज्ञानप्रकाश सिंह व उनके परिजन के अलावे उनके साथ रहने वाले लोगो के संदर्भ में जानकारी प्राप्त किया।साथ ही घटना क्रम के संदर्भ में मातहतों से जानकारी प्राप्त करने के बाद गोली चलने के समय गाड़ी में मौजूद चालक मनोज पांण्डेय व सहयोगी कमलेश शर्मा से पूछताछ किया।जिसके बाद एसएचओ को पूरी ईमानदारी के साथ मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक महिला पिंक पुलिस चौकी का निरीक्षण किया।चौकी प्रभारी प्रज्ञा सिंह से पुलिस चौकी में महिलाओं की समस्याओं से सम्बंधित मामलों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त की,और उन्हें उचित दिशा निर्देश दिया।प्रज्ञा सिंह से पूछने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को बताया कि इस पुलिस चौकी में दो पुरुष दिवान,दो पुरुष सिपाही व दो महिला सिपाही तैनात है।
पुलिस अधीक्षक बैरिया थाने के पुलिस मेस और वहां लगे आरओ मशीन का निरीक्षण किया।और पुलिस मेस का ही खाना खाया,खाना अति स्वादिष्ट होने पर खुश होकर खाने के रसोईया आनन्द कुमार मिश्र को 500 रुपये का नगद पुरस्कार अपने पास से दिया।निरीक्षण के समय एसएचओ राजीव कुमार मिश्र सहित सभी एसआई मौजूद रहे।


बैरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए गोलीकांड में चौबीस घंटे बाद भी पुलिस द्वारा अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। वहीं पुलिस द्वारा एक और व्यक्ति को पुछताछ के लिए बैठाया गया है। गोलीकांड को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वहीं इस संबंध में एडिशनल एसपी संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।दो लोगों को पुलिस ने पुछताछ के लिए बैठाया है। जल्दी ही कार्रवाई होगी।

Dainik Anmol News Team