Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

मां-बाप के अरमान हुआ पुरा,बेटा बना लेफ्टिनेंट

बैरिया, बलिया। क्षेत्र के तालिबपुर गांव निवासी यशवंत कुमार सिंह (शुभम) पुत्र संजय कुमार सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने। मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाले यशवंत कुमार सिंह (शुभम) नर्सरी से दुसरी कक्षा तक की पढ़ाई गांव के रानीगंज बाजार द्वारा चिल्ड्रन स्कूल से की उसके बाद आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से पिता के साथ मधुपुर , (झारखंड) चले गए। मधुपुर से तीसरी से आठवीं प्राइवेट स्कूल व 9वीं से 12 वीं सैनिक स्कूल से पूर्ण की। यशवंत कुमार सिंह ने अपने पहले प्रयास में ही एनडीए की परीक्षा पास की और लेफ्टिनेंट बने।2017 से लेकर 2020 तक चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत वर्तमान में खड़गवासला , महाराष्ट्र में एक वर्षीय प्रशिक्षण एवं आईएमए देहरादून से 12 जून को पासिंग आउट परेड में उत्तीर्ण होकर लेफ्टिनेंट बने। 13 जून को गांव में प्रथम आगमन पर गांव के लोगों में उत्साह की लहर है। इनके पिता संजय कुमार सिंह एक प्राइवेट अध्यापक हैं एवं संगीता सिंह एक साधारण गृहणी हैं।इनकी दो बहनें हैं , बड़ी बहन हर्षिता सिंह बीएचयू से बीए की छात्रा है एवं छोटी बहन अपराजिता सिंह मधुपुर में ही बारहवीं की छात्रा है। स्वजनो ने कहा कि उन्हें बेटे यशवंत कुमार सिंह पर गर्व है। वहीं, यशवंत ने कहा कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को है। लेफ्टिनेंट बनने की खबर सुनकर परिवार समेत पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

Dainik Anmol News Team