Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करे ,सरकार की उपलब्धि घर घर तक पहुचाएंगे -बन्टू

बेरुआरबारी। आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है पार्टी को जीत दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में चलाए गए कार्यक्रम को घर-घर तक पहुंचाना हम कार्यकर्ताओं का दायित्व है।उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने गुरुवार को बेरुआरबारी मंडल के पदाधिकारियों को सेवा ही संगठन के कार्यक्रम में बोलते हुए कही।श्री सिंह ने कहा की 15 जून से 30 जून तक पार्टी द्वारा कोरोना वैक्सीनेशन एवं रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ सरकार की उपलब्धियों को कार्यकरता जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने उत्तर प्रदेश में अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिसके कारण हमारे प्रदेश में अमन चैन एवं खुशहाली है।साथ ही हमारे प्रदेश से योगी जी के मुख्यमंत्री काल में गुंडाराज अपहरण जैसी घटनाओं का नामोनिशान मिट गया है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह,मनोज श्रीवास्तव,राजेश सिंह,प्रकाश उपाध्याय, राकेश गुप्ता,नीतेश सिंह,राजेश प्रसाद प्रधान,आलोक पासवान, स्वप्निल पाठक, बालेंदु रजक,दीपक शुक्ला, श्री भगवान गुप्ता, जवाहर चौहान, मुरली चौहान,आदि लोग उपस्थित रहे।

Dainik Anmol News Team