बैरिया। विधायक सुरेंद्र सिंह का वीडियो वायरल हुआ है। इस पर हंगामा मचा है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। विधायक के समर्थक बिहारी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बैरिया थाने में 2 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।आरोप है कि दोकटी निवासी निखिल दुबे और चांदपुर निवासी बिट्टू सिंह ने बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।