Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने अनाथ बच्चों व दादी को दिया खाद्यान्न

बैरिया(बलिया)बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिह ने शुक्रवार को दलन छ्परा के अनाथ बच्चो व दादी को खाद्यान्न,नकदी दाल व सरसो तेल प्रदान किया है।वही उक्त परिवार को हर सम्भव मदद का भरोशा दिया है।
बता दे कि दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छ्परा पासवान बस्ती मे कोरोना के कारण पूनम देवी 38 पत्नी स्व शान्तोष पासवान की मौत हो गयी।इस घटना के बाद तीन पुत्रिया व एक मासूम पुत्र अनाथ हो गये।उनका जीवन एका एक विरान हो गया।घर मे एक बुजुर्ग बेवा दादी फुलेसरी बची है।ऐसे उन मासूमो के आगे शिर्फ अन्धकार ही था।जब इसकी जानकारी विधायक सुरेन्द्र सिंह को हुई तो उन्होने मौके पर पहुंच कर उक्त मासूमो के आंसू को पोछते हुए नकदी खाद्यान देने के बाद।उन अनाथो को पढ़ने लिखने मे मदद करने का आस्वासन दिया है।उक्त मौके पर विधायक साथ परशुराम सिंह,मंगल सिंह,दिलिप तिवारी,सियाराम पासवान,चन्दन पासवान,चुनमुन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Dainik Anmol News Team