Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

प्रधान प्रत्याशी की बाईक चोरी

बैरिया बलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के चांद दियर (यादव नगर) निवासी सुरेन्द्र यादव उर्फ मुखिया की बाइक को चोरों ने उनके दरवाजे से गुरुवार की रात को चुरा ले गये। वाहन मालिक ने बाइक चोरी की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है। घटना के सम्बन्ध में सुरेन्द्र यादव ने बताया कि मैं अपने ग्राम सभा चांददियर से प्रधान पद का प्रत्याशी हूं। बीती रात अपने ग्राम पंचायत में चुनाव प्रचार करने के बाद रात्रि लगभग 9बजे अपने दरवाजे पर बाइक हीरो स्प्लेंडर यूपी 60Ap-0928 को खड़ा कर खाना खाने के उपरांत घर पर सो गया। भोर में लगभग 3बजे के करीब शौच करने के लिये जब बाहर निकला तो उक्त जगह से बाइक गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कहि पता नही चल पाया है। इस सम्बंध में चांददियर चौकी इंचार्ज सूरज सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांचोपरांत उचित कारवाई की जायेगी।

Dainik Anmol News Team