बैरिया lस्थानीय थाना क्षेत्र के फकरू टोला गांव निवासी सुरेश सिंह (21) पुत्र अशोक कुमार सिंह सतुआन के अवसर पर सरयू में नहाते समय डूब गया। करीब चार घंटे बाद सूरज का शव गोताखोरों ने नदी से बरामद कर लिया।
बताया जा रहा है कि सूरज अपने ननिहाल रिविलगंज थाना क्षेत्र के विजय राय के टोला गया हुआ था। वहीं से रिविलगंज सरयू तट पर स्नान करने के लिए बुधवार को गया हुआ था, जहां स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। सूचना पर गांव में कोहराम मचा हुआ है।