Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

यह चुनाव संघर्ष राम मंदिर बनाने वाले और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों तथा राम मंदिर को बेकार कहने वालों के बीच – बृजेश पाठक

सुखपुरा(बलिया) । सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा में बुधवार को आयोजित विजय संकल्प नामांकन सभा का आयोजन किया गया।जिसको संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि यह संघर्ष राम मंदिर बनाने वाले और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों तथा राम मंदिर को बेकार कहने वालों के बीच है।कहा कि आज जहां हम वन जिला वन प्रोडक्ट पर काम कर रहे हैं वहीं सपा ने अपने शासनकाल में वन जिला वन माफिया पैदा किया। 2004 से 2014 तक की यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि उस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे पैमाने तोड़ने का काम किया था। 2014 में जब आप लोगों ने मोदी जी को देश की बागडोर सौंपी तब दुनिया ने भारत की वास्तविक ताकत को समझा। उन्होंने भारत सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं तो विपक्ष इसमें तरह-तरह का अड़ंगा पैदा करने का प्रयास कर रहा है।प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण व पंचायती राज मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 सीट जीतने की जिम्मेदारी मोदी जी और योगी जी ने हम लोगों को दी है और उसे हम लोगों को पूरा करना है।आप सभी इसके लिए संकल्प लें।उन्होंने भोजपुरी में लोगों से सीधा संवाद किया और कहा कि प्रभात फेरी निकाले और लोगों को तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में सहभागी बने।प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि हम लोग भारत को महान राष्ट्र बनाना चाहते हैं तो विपक्ष का एक ही एजेंडा है कि मोदी को किसी तरह रोकना है ताकि उनके परिवार की राजनीतिक व आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।आज चारा,शराब और जमीन घोटालेबाज परेशान है।तीसरी बार मोदी की सरकार आएगी तो देश के लोगों की संपत्ति लूटने वाले जेल में होंगे। प्रदेश सरकार की ग्राम विकास राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि हिंदू-मुसलमान और अगला-पिछला किये बिना आप तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाएं सलेमपुर से लेकर देश तक हैट्रिक लगाने का कार्य करें।सभा को सांसद रविंद्र कुशवाहा,विधायक केतकी सिंह,पूर्व विधायक भगवान पाठक,राजधारी, विधायक हंसु राम,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे,पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी,देवरिया जिला भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता ‌जिलाध्यक्ष‌ संजय‌ यादव व संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

Dainik Anmol News Team