Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

अखिल भारतीय गोस्वामी सभा की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक, अयोध्या में होगी 31मार्च 2024को

बलिया। अखिल भारतीय गोस्वामी सभा दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 31/3/2024 दिन- रविवार को सुबह 11:00 से गौरव मेरीज हाल मे श्री बालकृष्ण पर्वत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व होगी। उक्त जानकारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण गिरि ने देते हुए बताया कि बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। समाज उत्थान, आरक्षण संबंधित चर्चा, धर्मशाला भवन निर्माण संबंधित चर्चा, समाज के राजनीतिक भागीदारी संबंधित चर्चा एवं अन्य विषयों पर अध्यक्ष के विशेष अनुमति से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के विधायक गोला से अमन गिरी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत के 20 राज्यों से सदस्य उपस्थित रहेंगे। कार्यकारी अध्यक्ष प्रीतम पूरी, जानकी लाल गोस्वामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत गोस्वामी, राष्ट्रीय महासचिव अन्ना गोस्वामी, जयंती गोस्वामी गुजरात कर्नाटक से संजय गोस्वामी, सुबोध गोस्वामी, पश्चिम बंगाल अध्यक्ष रामनिवास गिरी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक भारती, प्रदेश महामंत्री गिरजा शंकर गोस्वामी, उत्तर प्रदेश हैदराबाद रूप गिरी, पुरुषोत्तम भारती, घनश्याम गोस्वामी, डोरी लाल गिरी, विनय गिरी, देव कुमार भारती, रामेश्वर गोस्वामी, कार्यक्रम आयोग जितेंद्र गोस्वामी, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेजस्वी गोस्वामी, राम नारायण गिरी, अनिल गोस्वामी एवं भारत के कोने-कोने से सभी समितियों-संघों के अध्यक्षों सहित केरल, असम, बंगाल, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र एवं मुंबई के कार्यकारणी सदस्य कार्यक्रम में पधार रहे हैं।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:—

Dainik Anmol News Team