Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

शांति समिति की बैठक कर , बोले थानाध्यक्ष दुबहड़ होली में अशांति फैलाने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई

दुबहड़, बलिया। होली त्यौहार में शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय दुबहड़ थाना पर गुरुवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता में हुई।
बैठक में उपस्थित लोगों से अपील करते हुए थानाध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारा एवं मेल-मिलाप का त्यौहार है। इसे शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं। होली के त्यौहार में किसी भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं करें। एक दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए रंग खेलें। रंगों के अलावा कीचड़-गोबर एवं अन्य रासायनिक हानिकारक रंगों का प्रयोग कदापि नहीं करें। होली के दिन शराब पीकर उपद्रव एवं हुड़दंग करने वाले उपद्रवियों से सख्ती से निबटा जाएगा तथा उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्र के गांवों के गणमान्य व्यक्तियों से होलिका दहन में तथा होली के अवसर पर आने वाली परेशानियों को पूछा। बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार 24 मार्च के शाम को होलिका दहन एवं 25 मार्च को दोपहर 1:00 बजे तक रंगभरी होली का त्यौहार मनाया जाएगा। कहा कि यदि कहीं कोई अप्रिय घटना घटे तो अविलंब मेरे यहां या 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित करें। उत्तर प्रदेश पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है। कानून व्यवस्था का पालन करने एवं शांति बनाए रखने में सहयोग करें।
इस मौके पर उप निरीक्षकगण विश्व दीपक सिंह, कालीशंकर तिवारी, रामाश्रय यादव, रईस अख्तर, सर्वजीत यादव, हरिदेव प्रसाद, राहुल कुमार, प्रधान मंडल संघ अध्यक्ष विमल पाठक, पूर्व प्रधान अखार सुनील सिंह, मनीष पांडे गुड्डू, बलराम यादव, राजेश वर्मा, प्रभात पांडे, बलदेव गुप्ता टप्पू, राजनाथ यादव, अशोक पांडे, मुन्ना राम, भगवान यादव, विनोद दुबे आदि उपस्थित रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:—

Dainik Anmol News Team