Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के निमित्त निकली भव्य कलश यात्रा, शामिल हुए सैकड़ों नर- नारी

दुबहड़, बलिया। क्षेत्र के घोड़हरा गांव स्थित महंथ जी के मठिया में श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के निमित्त सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। भव्य कलश यात्रा का शुभारंभ महंथ जी के मठिया से वैदिक मंत्रोच्चारण एवं महिलाओं के सामूहिक मंगलाचरण गीतों के बीच किया गया। भव्य कलश शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ विभिन्न आध्यात्मिक जयघोष करते हुए घोड़हरा मुख्य सड़क से किशुनीपुर-जनाड़ी होते हुए जनेश्वर मिश्र स्थित गंगा तट पर पहुंची। वहां श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा गंगा मैया का विधिवत पूजा-पाठ कर कलश में गंगाजल भरा गया तथा उसी रास्ते से पुनः महंथ जी के मठिया में आकर शिवालय में भरे हुए कलश पात्र को श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के पूजा पाठ के लिए रख दिया गया।
पूर्व ब्लाक प्रमुख महेशानंद गिरि ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के निमित्त भव्य कलश यात्रा के बाद वेदी पूजन- 12 मार्च दिन मंगलवार, श्रीमद्भागवत कथा प्रारंभ- 13 मार्च बुधवार तथा पूर्णाहुति एवं भव्य भंडारी का आयोजन 19 मार्च दिन मंगलवार को किया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से उक्त कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला गिरी, पूर्व प्रधान उषा गिरी, पुन्नू राय, रामबली सिंह, हेमनाथ यादव, बद्रीनाथ यादव, श्वेता भारती, चंद्रा शर्मा, उमा गोस्वामी, बीना गिरी, विनीता गिरी, वंदना गिरी, नैंसी, राजेश सिंह दिलू, नन्हे यादव, अनमोल गिरी, अंशु गिरी, सुरेंद्र सिंह, संतोष खरवार आदि उपस्थित रहे।
दुबहड़ से पन्ना लाल गुप्ता की रिपोर्ट:–

Dainik Anmol News Team