Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

देश की 140 करोड़ जनता ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपना सगा है: उपेन्द्र तिवारी

दुबहर, बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपना सगा कोई मां-बाप, भाई-बहन नहीं है। उनका अपना सगा मां-बाप, भाई-बहन है तो देश की 140 करोड़ जनता है। जिनकी चिंता वह दिन-रात करते हैं। उक्त उद्गार शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय के प्रांगण में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने व्यक्त किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवयुग के निर्माता है। ऐसे महापुरुषों का अवतरण कई सदियों बाद एक बार होता है। भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियां गिनाते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत के प्रत्येक व्यक्ति के गर्भधारण से श्मशान तक के प्रत्येक सुविधाओं का ख्याल रखने वाले प्रधानमंत्री मोदी ही है। जबकि नेहरू से मनमोहन तक की सरकारों ने 60 वर्षों तक केवल देश को लूटने का कार्य किया। इंडिया का गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 24 दलों के गठबंधन का एक ही एजेंडा है कि मोदी हटाओ। जबकि यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का एजेंडा है कि गांव, गरीब, किसान, मजलूम की तरक्की कैसे हो ? इस पर वह दिन-रात काम करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के गौरवपूर्ण कार्यों के कारण भारत आज विश्व गुरु बनने के कगार पर है। प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरणा के कारण 2047 तक भारत के प्रत्येक व्यक्ति का संकल्प है कि भारत विकसित देश की प्रथम श्रेणी में पदार्पण कर जाए। इसके लिए हमें प्रधानमंत्री मोदी का कृतज्ञ होना चाहिए और उन्हें हर मोड़ पर उनका साथ देना चाहिए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री श्री तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि दयाशंकर सिंह के प्रतिनिधि हर्ष नारायण सिंह ब्लॉक प्रमुख देवनारायण सिंह पुन्ना के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रांगण में विभिन्न सरकारी विभागों का स्टाल लगाकर उपस्थित लोगों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया गया। पूर्व राज्य मंत्री द्वारा बच्चों का अन्नप्राशन, महिलाओं की गोंद भराई एवं दर्जनों गर्भवती महिलाओं के बीच पुष्टाहार वितरित किया गया। इस मौके पर विमल पाठक, संध्या पांडेय, अनिल तिवारी, मनीष पांडेय गुड्डु, मनोज ठाकुर, धर्मेंद्र यादव (भुवर), विनोद पासवान, प्राचार्य डॉक्टर राजेश्वर राव, विनोद गुप्ता रसगुल्ला, बबलू चौबे, शिवजी राय चंदेल, कृष्ण कांत पाठक, संतोष कुमार पांडेय, विनोद पांडेय, विवेक पाठक, लकी सिंह, सौरभ चतुर्वेदी, अशोक सिंह, कन्हैया सिंह यादव, मुन्ना राम, रामविलास पाठक, नितेश पाठक, लल्लू पाठक, कुसुम पाठक, अंजनी राय आदि मौजूद रहे। संचालन नितेश पाठक एवं आभार व्यक्त प्रधान प्रतिनिधि नगवा भुवनेश्वर पासवान ने किया।
दुबहड़ से पन्नालाल गुप्ता की रिपोर्ट:-

Dainik Anmol News Team