Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

तहसीलदार अवैध खनन में लिप्त सात गाड़ियों को किया जब्त

रसड़ा(बलिया)। तहसीलदार संजय कुमार सिंह ने अवैध खनन में लिप्त सात गाड़ियों को पकड़ा। पुलिस ने सात डंफर गाड़ियों की सीज कर दिया। इस कार्यवाही से अवैध खनन करने वालो में हड़कंप मच गया। प्रधानपुर एवम लखुआ गांव सहित आस पास गांव स्थित ठोस नदी के समिप इन दिनों अवैध खनन कार्य धडल्ले से चल रहा रहा है। लाखुआ गांव के समीप अवैध खनन धारियों में उस समय हड़कंप मच गया जब तहसीलदार संजय कुमार सिंह वहा पहुंचे। डंफर छोड़ खनन करने वाले भाग खड़े हुए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक स्वंत्रदेव सिंह पुलिस बल के तत्काल पहुंचे। उन्होंने मौके पर पांच लोडेड डंफर एवम दो खाड़ी डंफर को कब्जे में लिकर सीज कर दिया। इस कार्यवाही से अवैध खनन धारियों में हड़कंप मच गया।

Dainik Anmol News Team