Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

नारी शक्ति वंदन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बेरूआरबारी: अगामी 3 तारीख होने वाले नारी शक्ति वंदन एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बांसडीह विधानसभा की विधायक केतकी सिंह के आवास पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जी का नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के क्रम में मातृ शक्ति से संवाद के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसने की आवश्यकता है।श्री यादव ने कहा कि यह बागी बलिया की धरती है और जनपद के पहचान के अनुरूप मुख्यमंत्री का स्वागत हो जो प्रदेश में एक मीसाल कायम कर सके इसके लिए अधिक से अधिक माता व बहनों को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाने की जिम्मेदारी हम कार्यकर्ताओं की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा ने विश्राम सिंह ने कहां की बांसडीह विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी विधायक महीला है वह भी नारी शक्ति के रूप में इसलिए मुख्यमंत्री का स्वागत ऐसा हो जो प्रदेश में एक मिसाल हो। कार्यक्रम में संबोधन करने वालों में कोऑपरेटिव के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे,सुनीता श्रीवास्तव,नीतू पांडे, प्रमोद सिंह , सीतांशु गुप्ता,सत्येंद्र सिंह, प्रतुल ओझा, बिरजू साहनी, अजय सिंह, कौशल सिंह, दिनेश तिवारी आदि लोगों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Dainik Anmol News Team