Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

योगी सरकार 2 के सम्भावित मंत्री,केतकी को भी मिल सकता है जगह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा लगातार दुसरी बार चुनाव में प्रचंड जीत के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली मे जाकर प्रधानमंत्री समेत शिर्ष नेताओं से मिलकर संम्भावीत मंत्रियों के विषय मे चर्चा के साथ निमंत्रण भी दिया।सोमवार सांयकाल वह लखनऊ लौटेंगे।प्रधानमंत्री से वह 1घण्टा चालीस मीनट तक विस्तृत चर्चा किए। कयास लगाया जा रहा है कि कुछ हारे हुये नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी जाएगी। राजनीतिक पण्डितों की माने तो नए मंत्रिमंडल में राज्यपाल रही बेबी रानी मौर्य का नाम सबसे उपर रह सकता है।इसके अलावा दयाशंकर सिंह, पूर्व आईपीएस असीम अरुण सिंह व पूर्व ईडी के निदेशक राजेश्वर सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।इसके अलावा बलिया के बांसडीह से विधायक बनी केतकी सिंह को भी योगी मंत्री परिषद मे जगह मिल सकता है क्योंकि वह सपा के कद्दावर नेता व आठ बार के विधायक ,नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी को काफी मतो से हराया है।एक बार पुनः केशव प्रसाद मौर्य को भी जगह मिल सकता है।लेकिन इसबार उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर संशय है।इसके आलावे
योगी मंत्रिमंडल में नए संभावित मंत्री निम्न प्रकार है।
सरिता भदौरिया (इटावा), जय वीर सिंह (मैनपुरी सदर), अदिति सिंह (रायबरेली), अपर्णा यादव, शलभमणि (देवरिया), असीम अरुण (कन्नौज) , रामविलास चौहान (मऊ), डॉक्टर सुरभि (फर्रुखाबाद), डॉक्टर संजय निषाद, वाचस्पति प्रयागराज , नितिन अग्रवाल, पंकज सिंह, सुनील शर्मा, राजेश त्रिपाठी (चिल्लू पार में विनय शंकर तिवारी को हराया) , कुंवर ब्रजेश देवबंद और रामचंद्र यादव शामिल हैं।
पुराने मंत्री जो नये मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल श्रीकांत शर्मा, सुरेश खन्ना, सिद्धार्थ नाथ सिंह, कपिल देव अग्रवाल,जितिन प्रसाद, रविंद्र जयसवाल, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र चौधरी ,सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल नंदी, जय प्रताप सिंह, सूर्य प्रताप शाही, बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, सुरेश राणा, अनिल राजभर, राम नरेश अग्निहोत्री, नीलकंठ तिवारी, सतीश महाना, अशोक कटारिया, नीलिमा कटियार, मोहसिन रजा, डॉक्टर दिनेश शर्मा का नाम शामिल है।

Dainik Anmol News Team