Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

भाजपा बेरुआरबारी मण्डल कार्यसमिति संम्पन्न

बेरुआरबारी।भारतीय जनता पार्टी की कथनी व करनी में कोई फर्क नही है।भारत के इतिहास में यह पहली ऐसी पार्टी है जिसने अपने द्वारा किये गए सभी वादे पूरी की है।उक्त बातें बतौर मुख्यातिथि श्रीमती कृष्ण पाण्डेय ने कही। ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा आयोजित जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक व्यक्ति को उसका उचित अधिकार दिलाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान ने कहा कि देश की जनता का भरोसा सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी पर ही है और आगामी दो हजार बाइस विधान सभा चुनाव में एक बार फिर प्रचण्ड बहुमत की सरकार भारतीय जनता पार्टी की बनेगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रिय हित में अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए हमेशा तैयार रहते है जिसके फलस्वरूप आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीति पार्टी के रूप मे देश का नेतृत्व कर रही है आप कार्यकर्ता गण के लगन और मेहनत के बल पर ही एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार बनने जा रही है।वक्ताओं में बेरुआरबारी मण्डल प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमायण सिंह,बिरजू साहनी आदि लोगो ने अपने अपने विचार रखे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री राकेश गुप्ता,उपाध्यक्ष राजेश सिंह,नितेश सिंह,दीपक शुक्ला,प्रमोद मिश्रा,बसन्त सिंह,पुण्यदेव उपाध्याय,उमेश सिंह,तूफानी सिंह,श्रीभगवान गुप्ता,केशव सिंह,महेंद्र सिंह, विनोद पटवा,घनश्याम राजभर,कमलेश सिंह,संजय सिंह,बालेन्दु रजक,उमेश राम,स्वप्निल पाठक,शंकर दयाल वर्मा,दीपक सिंह आदि लोग रहे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री प्रकाश उपाध्याय ने किया।

Dainik Anmol News Team