Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

टोक्यो ओलंपिक: पीवी सिंधु ने चीन की हे बिंग को हराकर जीता कांस्य पदक, दोबारा पदक जितने वाली प्रथम भारतीय महिला बनी

पीवी सिंधु ने चीन की हे बिंग जियाओ को हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत लिया है।

सिंधु ने पहले गेम में जियाओ को 21-13 से हराया। दूसरे गेम में दोनों की बीच कड़ा मुक़ाबला हुआ लेकिन सिंधु अपनी प्रतिद्वंद्वी पर भारी पड़ीं और उन्होंने यह गेम 21-15 से जीत कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक में भारत की झोली में दो पदक हो गए हैं। इससे पहले मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत कर टोक्यो में भारत के पदकों का खाता खोला था।
इस जीत के साथ ही सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक खेलों में देश के लिए पदक जीता है।
सिंधु ने रचा इतिहास…
दिग्गज पहलवान सुशील कुमार बीजिंग ओलंपिक 2008 खेलों में ब्रॉन्ज और लंदन ओलंपिक 2012 में सिल्वर पदक जीतकर ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने थे।
सुशील कुमार के बाद लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाली सिंधु दूसरी भारतीय और पहली भारतीय महिला हैं।
बैडमिंटन में ओलंपिक मेडल जीतने वाले शटलर-

साइना नेहवाल -ब्रॉन्ज मेडल : लंदन ओलंपिक (2012)

पीवी सिंधु- सिल्वर मेडल: रियो ओलंपिक (2016)

पीवी सिंधु- ब्रॉन्ज मेडल: टोक्यो ओलंपिक (2020)

Dainik Anmol News Team