Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

आपत्तिजनक पोष्ट पर दो गिरफ्तार

बलिया |उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया से विधायक सुरेंद्र सिंह का बीते सोमवार को एक आपत्तिजनक वीडियो सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र सिंह की वीडियो फुटेज में छेड़छाड़ कर उसमें आपत्तिजनक सामग्री जोड़ कर सोशल मीडिया पर डाला गया था।  इसमें उनकी आवाज को एडिट कर गाना गाते दिखाया गया
अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर डाला गया था, उस वीडियो में छेड़छाड़ करके एक आपत्तिजनक गीत डाला गया था। ऐसा लग रहा था मानो खुद विधायक वह गीत गा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के रहने वाले बिहारी सिंह की शिकायत पर गत 31 मई को निखिल दुबे और बिट्टू सिंह के विरुद्ध आईटी एक्ट अधिनियम की धारा 66 के तहत नामजद मामला दर्ज किया गया था। दोनों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है। 

Dainik Anmol News Team