Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

अवैध निर्माण करवाने मे सुखपुरा पुलिस आगे


सुखपुरा(बलिया) : उप जिलाधिकारी बलिया के आदेश के बावजूद सुखपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के आसन गांव में दूसरे की जमीन पर कब्जा करने की नियत से एक व्यक्ति का दरवाजा खुलवा दिया।इसको लेकर पीड़ित व्यक्ति थाने का बार बार चक्कर लगा रहा है, बावजूद इसके उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।आसन गांव के निवासी बृजेश सिंह के पूर्वजों द्वारा विजय कुमार गुप्ता,अशोक कुमार गुप्ता के घर जाने के लिए जो जमीन दिया था, उसी जमीन के बगल में अर्जुन सिंह का मकान है।इस तरफ अर्जुन सिंह का एक जंगला जरूर था लेकिन पुलिस की मिलीभगत से अर्जुन सिंह ने जंगला तोड़कर उधर अपना दरवाजा लगा दिया।इस संदर्भ में बृजेश सिंह का कहना है कि अर्जुन सिंह उस जमीन को कब्जा करने की नियत से जंगला तोड़कर जबरिया दरवाजा लगा दिया।इसकी शिकायत थानाध्यक्ष सुखपुरा से की गई।थानाध्यक्ष द्वारा यह कहा गया कि मै अर्जुन सिंह को बुलाकर इस समस्या का निस्तारण करा दे रहा हूं।लेकिन उसका निस्तारण थानाध्यक्ष द्वारा आज तक नहीं किया।उप जिलाधिकारी बलिया को आवेदन देकर इस समस्या का निस्तारण कराने की मांग बृजेश सिंह द्वारा की गई।उप जिलाधिकारी ने एसएचओ सुखपुरा गगन राज सिंह काे निर्देश दिया कि इस समस्या का निस्तारण तत्काल करा दें,लेकिन आज तक थानाध्यक्ष पीड़ित व्यक्ति को केवल आश्वासन की घुट्टी पिलाते रहे।यदि इस समस्या का निस्तारण तुरंत नहींं किया गया तो वहां खूनी संघर्ष
से इनकार नहीं किया जा सकता।

Dainik Anmol News Team