Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

ई पाश मशीन से खरीदारी शुरू

बैरिया बलिया। ई पॉश मशीन से गेहूं क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीदारी,नही गलेगी बिचौलियों की दाल। उक्त जानकारी देते हुये नायब तहसीलदार रजत सिंह ने बताया की बार बार शिकायत मिल रही थी कि गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के नाम पर खतौनी लगाकर बिचौलिये व तथाकथित व्यापारी इसका नाजायज लाभ उठा रहे हैं। जिसे शासन ने संज्ञान में लेकर इस फर्जीवाड़ा को रोकने के लिये ई पॉप मशीन से खरीदारी करने का निर्णय लिया है। अब वास्तविक किसान को अपना गेहूं क्रय केंद्र पर बेचने के लिये स्वयं उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। इस मशीन से अपने उपज का गेहूं बेचने के लिये ई पॉप मशीन पर अपना फिंगरप्रिंट (अंगूठा) अनिवार्य रूप से लगाना होगा। उस मशीन से लिकले प्रिंट आउट के आधार पर ही गेहूं की खरीदारी सुनिश्चित की जायेगी। नायब तहसीलदार रजत सिंह ने कहा कि इस मशीन के लग जाने से फर्जीवाड़ा का खेल लगभग समाप्त हो जायेगा। जिससे वास्तविक किसान की उपज की खरीदारी क्रय केंद्रों पर आसानी से की जा सकेगी। ई पॉप मशीन बैरिया तहसील क्षेत्र की लगभग क्रय केंद्रों पर मंगलवार को उपलब्ध करा दी गयी है। इस मशीन के उपलब्ध होते ही कई केंद्रों पर मंगवार को मशीन से दर्जनों किसानों ने अंगूठा लगाकर अपना गेहूं को बिक्री कर काफी खुश दिखे। अचानक गेहूं क्रय केन्द्रो पर ई पॉप मशीन के जरिये गेहूं खरीद किये जाने से जहां बिचौलियों में खासा बेचैनी देखी गयी वही किसानों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। किसानों ने सरकार द्वारा खरीदी जा रही गेहूं की इस पारदर्शिता के लिये योगी सरकार की भूरि भूरि प्रशंसा की है।

Dainik Anmol News Team