Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

कोविड संक्रमित शवोंं के अंतिम संस्कार का खर्च सरकार उठाएगी

बलिया। अंत्येष्टि स्थल व कब्रिस्तानों में कोविड संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार मे परीजनों का पैसा नहीं लगेगा।यह खर्च सरकार उठाएगी। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने प्रदेश के सभी निकायों को अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी सौंप दी है। प्रति शव पांच हजार रूपए के बजट को स्वीकृति दी गई है।
जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शनिवार को आदेश के अनुपालन में बलिया व रसड़ा नगर पालिका समेत सभी निकायों के अधिशासी अधिकारियों को पत्र लिखा है। चेतावनी दी है कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य है।

क्या बोले जिलाधिकारी
अब निकाय सीमा पर हो रही मौतों के बाद शव का अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी ईओ की होगी। इसके लिए प्रति शव उन्हें पांच हजार रूपए बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। पूरी प्रक्रिया युद्धस्तर पर मानिटरिंग की जाएगी।
अदिति सिंह 
जिलाधिकारी बलिया

Dainik Anmol News Team