Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

बेबी सिंह बनी मझौवा की प्रधान

बैरिया। बेलहरी ब्लाक के ग्राम सभा मझौवा की प्रधान पद की प्रत्याशी बेबी सिंह पत्नी धर्मवीर सिंह कुल 840 मत पाकर 428 वोटों से चुनाव जीत लिया। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी संगीता देवी पत्नी पीयूष सिंह को 412 मत मिले। जबकि बेबी सिंह पत्नी पवन सिंह ‘चेंगन’ को 351 मत मिले। वही रंजन देवी पत्नी रणवीर सिंह को 263 मत पाकर संतुष्ट होना पड़ा। कुल 1981 वोट पोलिंग हुई थी जहाँ काउंटिंग के दौरान 115 वोट अवैध घोषित किया गया। ग्राम सभा मझौवा प्रधान पद के लिए कुल चार प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था। चुनाव जीतने के बाद समर्थकों ने खुशी जाहिर किया। इसके लिए बेबी सिंह ने ग्राम वासियों को आभार जताया है, कहाँ कि ग्रामवासियों ने जो अपना आशीर्वाद, प्यार, स्नेह देकर मुझे जीताया है उस पर मैं खरा उतरूंगी।

Dainik Anmol News Team