Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

पूर्व विधायक की पुत्रवधू बनी प्रधान


बैरिया। पूर्व विधायक बिक्रमा सिंह की पुत्र बधु एवं गोन्हियाछपरा प्रधान पद प्रत्याशी रितु सिंह को 743 मत मिला।जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी किरण देवी को 381 मत इस तरह पूर्व विधायक बिक्रमा सिंह के पुत्र बधु रितु सिंह 352 मतों से जीती।केहरपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद की प्रत्याशी पुष्पा सिंह को 692 मत मिला,जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नगेन्द्र सिंह को 588 मत मिला।इस तरह पुष्पा देवी 104 मतों से विजयी घोषित की गई।इस सीट से निवर्तमान प्रधान विजयकांत पांण्डेय भी चुनाव लड़े थे लेकिन चुनाव बाद उनकी मृत्यु हो गयी है।दलपतपुर प्रधान पद के प्रत्याशी अमरदेव यादव को 652 मत मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी निर्मल यादव को 371 मत इस तरह 281 मतों से अमरदेव यादव जीते।

Dainik Anmol News Team