बलिया। विकास खंड मनियर की ग्राम पंचायत रामपुर के प्रधान पद प्रत्याशी शैलेश सिंह (45) की मौत रविवार की सुबह हो गई। शैलेश सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गयी। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। सभी का रोते-रोते बुरा हाल है