Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

अवकाश प्राप्त शिक्षा अधिकारी का निधन

सुखपुरा। क्षेत्र के भरखरा गांव निवासी बच्चा प्रसाद वर्मा पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी का बीतें 26 अप्रैल दिन सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। निधन की खबर प्राप्त होते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वही मृतक के दरवाजे पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। बताते चलें कि बच्चा प्रसाद वर्मा शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण व अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। बच्चा प्रसाद वर्मा के निधन से स्तब्ध लोगों का कहना है कि बच्चा प्रसाद वर्मा बहुत ही मिलनसार स्वभाव के कर्मशील व्यक्ति थे। गरीबों, मजदूरों व मजलूमों की मदद करना उनकी दिनचर्या में शामिल था। वह सभी के साथ ही न्यायप्रिय व्यवहार रखते थे। उनका अचानक इस तरह चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

Dainik Anmol News Team