Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

नही रहे अशोक यादव,गायत्री ज्ञान पीठ संस्थापक सदस्य थे

सुखपुरा। शिक्षा क्षेत्र मनियर के प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ पर कार्यरत सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव का निधन गुरुवार की रात हो गया। एक-एक कर शिक्षकों की हो रही मौतों ने आम शिक्षकों की नींद उड़ा दी है। शिक्षक नि:शब्द हो चुके है। बहेलिया बंसवरियां निवासी सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव की निर्वाचन ड्यूटी भी लगी थी। चुनाव कराकर घर लौटने के बाद ये कोरोना पॉजिटिव हो गये। अचानक तबीयत बिगड़ी और रात में उनकी सांसें थम गई।श्री यादव सुखपुरा मे स्थित गायत्री ज्ञान पीठ के संस्थापक सदस्य थे।उनकी मौत के खबर से मातम छा गया।

Dainik Anmol News Team