Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

केहरपुर के निवर्तमान प्रधान व प्रत्याशी विजयकांत पान्डेय का निधन

बैरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत केहरपुर के निवर्तमान प्रधान व प्रत्याशी विजयकांत पान्डेय का निधन मंगलवार को तड़के हो गया।
रविवार को अचानक विजयकांत पान्डेय को खांसी की परेशानी हुई। उसी दिन वह जिला अस्पताल में इलाज के लिए गये, जहां डाक्टर की सलाह पर उन्हें भर्ती कराया गया। सोमवार की शाम से उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और रात तीन बजे के आस-पास उनकी धड़कन सदा के लिए थम गईं। इसकी सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दरवाजे पर बड़ी संख्या में लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। वह बड़े ही मिलनसार व्यक्ति थे।

Dainik Anmol News Team