Please assign a menu to the primary menu location under menu

Uncategorized

सीमा सुरक्षा बल के जवान अपने घर की छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान मौत

बैरिया (बलिया)। दोकटी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी सीमा सुरक्षा बल के जवान की रविवार को अपने घर की छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिये पटना ले जाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार राजकुमार सिंह 42 वर्ष पुत्र स्व. हरनाथ सिंह निवासी रामनगर थाना दोकटी की मौत रविवार की देर शाम छत पर चढ़ते समय पैर फिसलने से छत से गिरकर हो गई। होली की शाम गांव में अचानक हुई घटना से गांव में मातम पसर गया। फौजी राजकुमार सिंह जम्मू में तैनात थे। फौजी राजकुमार होली पर छुट्टी लेकर अपने गांव रामनगर आए हुए थे। फौजी के परिजनों ने बताया कि राजकुमार सिंह बीएसएफ के 46वीं बटालियन में जम्मू कश्मीर में तैनात थे। फौजी होली के अवसर पर गांव आए हुए थे। रविवार की देर शाम छत पर चढ़ रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। वह गिरे और उनके सिर में गम्भीर चोट आ गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले जाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बलिया के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे अपने सुविधा अनुसार बेहतर इलाज के लिए पटना ले गये। जहां इलाज के दौरान फौजी राजकुमार ने दम तोड़ दिया । पोस्टमार्टम के बाद उनका शव गांव आ गया है। जहां फौजी के बटालियन से अधिकारियों के आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा। फौजी के घर घटना की सूचना के बाद से लोगों का तांता लगा हुआ है। पिता हरनाथ बदहवासी की स्थिति में अपने दरवाजे पर आने जाने वालों को टकटकी निगाह से देखते हुये भावुक हो जा रहे हैं।

Dainik Anmol News Team